Advertisement
समस्तीपुर : ‘पीएम इंटर्नशिप योजना’ के तहत मिलेंगे हर माह 5 हजार, कई कंपनियों ने दिखाई रुचि

उन्होंने कहा, "जो युवा इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। प्रत्येक इंटर्न का जीवन बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सरकार द्वारा कराया जाएगा, जिसका प्रीमियम सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा।"
जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह के अनुसार, यहां पहले चरण में विभिन्न कंपनियों द्वारा 85 युवाओं के लिए इंटर्नशिप के पद उपलब्ध कराए गए हैं। भविष्य में कंपनियों की मांग के अनुसार और भी युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि 31 मार्च तक और भी आवेदन प्राप्त होंगे, जिसके तहत उन्हें इंटर्नशिप कराई जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योग, व्यवसाय, और सेवा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कौशल और व्यावसायिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


