Samajwadi Party leader Ramtek Kataria shot dead in Noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:35 pm
Location
Advertisement

नोएडा : सपा नेता पर बदमाशों ने किया बंदूक से ताबडतोड जानलेवा हमला

khaskhabar.com : शनिवार, 01 जून 2019 3:54 PM (IST)
नोएडा : सपा नेता पर बदमाशों ने किया बंदूक से ताबडतोड जानलेवा हमला
नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव के पास बीती रात अज्ञात बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के नेता पर जानलेवा हमला हो गया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनके हाथ में लगी है।

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता बृजपाल राठी बीती रात अपनी कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ तिलपता गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्होंने बताया कि एक गोली उनकी कार के शीशे को तोड़ती हुई उनके हाथ में लगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व सपा नेता को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई थी। आचार संहिता के चलते उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी। सपा नेता के दो भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement