Samajwadi furious over Samajwadi Party coloring, expressing opposition on Twitter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:49 am
Location
Advertisement

शौचालयों को समाजवादी पार्टी के रंग में रंगने पर भड़के सपाई, ट्विटर पर जताया विरोध

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 2:29 PM (IST)
शौचालयों को समाजवादी पार्टी के रंग में रंगने पर भड़के सपाई, ट्विटर पर जताया विरोध
लखनऊ । गोरखपुर के रेलवे अस्पताल में शौचालयों पर लाल और हरे रंग का पेंट कराए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोला है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शौचालयों की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "यह सत्ता में रहने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। यह लोकतंत्र पर एक धब्बा है। इसे बिना देरी किए बदला जाना चाहिए।"

पार्टी एमएलसी सुनील साजन ने कहा कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के झंडे के रंगों का इस तरह इस्तेमाल करके अपमान करना घोर निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा, "इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए और तुंरत रंग बदले जाने चाहिए।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement