Advertisement
मुलायम का चुनाव आयोग से आग्रह,मैं ही सपा अध्यक्ष,साइकिल मुझे ही मिले

मुलायम ने यह भी कहा कि अधिवेशन में अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने और उन्हें संरक्षक बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था लेकिन उन्हें पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया था।
चुनाव आयोग से बाहर पत्रकारों से मुलायम सिंह ने कहा कि चुनाव चिह्न का मामला चुनाव आयोग में है और इसका फैसला चुनाव आयोग ही करेगा। आज मुलायम सिंह के रूख में अखिलेश के लिए थोडी नरमी दिखी। मुलायम ने कहा कि पार्टी में थोडा मतभेद जरूर है लेकिन मेरा बेटे अखिलेश से कोई विवाद नहीं है।
मुलायम ने कहा कि कुछ लोग मेरे बेटे को बहका रहे हैं। मुलायम सिंह का इशारा रामगोपाल की तरफ था। साथ ही मुलायम ने कहा कि हम इस मामले को सुलझा लेंगे। मुलायम सिंह ने राज्य सभा के सभापति हामिद अंसारी को पत्र लिख रामगोपाल से राज्यसभा में एसपी के नेता का दर्जा वापस लिए जाने की मांग की है।
अखिलेश गुट भी पहुंचा चुनाव आयोग:
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में चुनाव चिह्न साइकिल पर मुलायम और अखिलेश गुट दोनों अपना दावा जता रहे हैैं।
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



