Sajjangarh BDO suspended on Chief Ministers instructions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सज्जनगढ़ बीडीओ निलम्बित

khaskhabar.com: सोमवार, 28 मई 2018 10:06 PM (IST)
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सज्जनगढ़ बीडीओ निलम्बित
जयपुर/बांसवाड़ा। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर सज्जनगढ़ पंचायत समिति में 8 साल से विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे सहायक अभियंता जीपी विश्वकर्मा को निलम्बित कर दिया है। निलम्बन काल में उनका मुख्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्रीगंगानगर के अधीन रहेगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में सोमवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विकास अधिकारी के खिलाफ मनरेगा के भुगतान में देरी सहित अनियमितता की कई शिकायतें सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए थे। राजे के निर्देशों के बाद कृषि आयुक्त ने एक आदेश जारी कर सहायक अभियंता जीपी विश्वकर्मा को तुरन्त निलम्बित कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement