sai baba-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजे-बाजे से रजत पालकी में निकली साईं की शोभायात्रा

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 9:42 PM (IST)
गाजे-बाजे से रजत पालकी में निकली साईं की शोभायात्रा
जयपुर। राजापार्क गुरुनानकपुरा लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित साईं बाबा मंदिर का गुरुवार को नवां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साईं बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया। ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीराम जुनेजा और शिवराज अरोड़ा ने बताया कि आयोजन की शुरुआत सुबह साईं बाबा का अभिषेक पूजा के साथ हुई। इस अवसर पर साईं बाबा को नवीन पौशाक धारण करवाई गई और सुगंधित पुष्पों से आकर्षक झांकी सजाई गई। अभिषेक पूजा के बाद मंदिर सदस्यों व भक्तों की ओर से सामूहिक आरती की गई। भक्तों ने आरती पूजा के साथ साईं भजनों ऊॅ साईं राम, जय साईं राम, शिरडी वाले साईं बाबा... और जय साईं राम से साईं बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान साईं बाबा और मंदिर में सजीं अन्य देवों की झांकी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ रही। इसके बाद सायं 4 गाजे-बाजे के साथ साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। रजत पालकी में साईं बाबा को सवार कर और आकर्षक रूप से सजाकर पुष्प वर्षा करते हुए भक्त रवाना हुए। शोभायात्रा मंदिर से रवाना होकर परनामी मंदिर, हनुमान ढाबा राजापार्क, ध्रुव मार्ग राम गली नंबर 5 से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा का श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद पालकी यात्रा वापस लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची जहां आरती-पूजा के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement