Safety instructions: Avoid kite flying on the metro rail route-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा के निर्देश : मेट्रो रेल मार्ग के ऊपर पतंगबाजी से परहेज करें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जनवरी 2018 7:29 PM (IST)
सुरक्षा के निर्देश : मेट्रो रेल मार्ग के ऊपर पतंगबाजी से परहेज करें
जयपुर। जयपुर में पंतगबाजी को लेकर जयपुर मेट्रो ने सुरक्षा के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पतंग उड़ाने वालों से मेट्रो रेल मार्ग पर पतंगबाजी से परहेज करने को कहा है। मेट्रो के यात्रियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। जयपुर मेट्रो का मानसरोवर से चाँदपोल के बीच 9 किलोमीटर लम्बा मार्ग रोड़ से 30 मीटर तक ऊंचा है तथा इसके बिजली के तारों में चौबीसों घंटे 25000 वोल्ट का करंट चालू रहता है। गत वर्ष मकर संक्रान्ति की अवधि में मेट्रो रेल मार्ग के ऊपर चाईनीज एवं मेटेलिक मांझे से पतगंबाजी के कारण बिजली के तारों में अर्थ फाल्ट से 13 ट्रिपिगं हुई, 5 बार मेट्रो ट्रेनें रूकी। ट्रेनों की छतों को भी नुकसान हुआ। अगले दिन निर्बाध मेट्रो संचालन के लिए रोजाना रात्रि में काफी मशक्कत के बाद इस अवधि में करीब 5000 उलझी एवं टूटी पतंगो तथा मांझे को विशेष प्रशिक्षित टीम से हटवाया गया। परिचालन निदेशक सी.एस. जीनगर ने बताया कि यदि पतंगबाजी के दौरान मांझा इन बिजली के तारों में उलझ जाये तो कंरट इस मांझे से सीधे ही पतंग उडाने वाले तक पहुंच कर खतरनाक व जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस आयुक्त एवं कलेक्टर जयपुर ने भी इस अवधि में चाईनीज एवं मेटेलिक मांझे के उपयोग पर रोक लगाते हुए, अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस एवं कानूनी कार्यवाही के निर्देश जारी किये हैं।
जयपुर के नागरिकों को मेट्रो रूट पर पतंगबाजी के कारण किसी भी दुर्घटना एवं अनहोनी का सामना नहीं करना पडे़ तथा मेट्रो संचालन भी सुचारू रह सके इसके लिए प्रोएक्टिव कार्यवाही के तहत 2 जनवरी से मेट्रो स्टाफ द्वारा मेट्रो रूट पर पड़ने वाले करीब 4000 घरों के रहवासियों को केवल मेट्रो रेल मार्ग के ऊपर पतंगबाजी से परहेज करने के लिए पेम्पलेट तथा मौखिक समझाइश द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। इसके अलावा मेट्रो टेªन चालकों एवं स्टेशन स्टाफ को भी निर्देशित किया गया है कि यदि मेट्रो रेल मार्ग के ऊपर पतंगबाजी दिखे तो सूचित करें ताकि विशेष अभियान टीम वहां जाकर पतंगबाजी करने वालों से इसे रोकने हेतु निवेदन कर सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement