Sadhu cut his genitals during Satsang in Alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:02 am
Location
Advertisement

साधु ने बीच सत्संग काट फेंका अपना लिंग, क्योंकि...

khaskhabar.com : रविवार, 17 जून 2018 09:05 AM (IST)
साधु ने बीच सत्संग काट फेंका अपना लिंग, क्योंकि...
अलवर। साधु-संतों पर लग रहे दुष्कर्म के आरोपों से क्षुब्ध एक साधु ने बीच सत्संग अपना लिंग काटकर फेंक दिया। उस समय सत्संग में करीब 350 श्रद्धालु मौजूद थे।

मामला अलवर जिले के बहरोड़ इलाके के मांढ़ण स्थित सिद्ध सेवा धाम का है। यहां महंत अनिल पुरोहित (34) ने सत्संग के दौरान ब्लेड से अपना लिंग काटकर फेंक दिया। खून बहने से महंत अनिल बेहोश होकर गिर गए। सत्संग में मौजूद भक्तों ने उन्हें नीमराना व बहरोड़ के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें जयपुर के निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया।

हुआ यह कि सिद्ध सेवा आश्रम में सत्संग चल रहा था। इस दौरान बात चल पड़ी कि आजकल संत व बाबाओं पर दुष्कर्म के आरोप लग रहे हैं। इससे लोगों का बाबा, संत व महंतों पर से विश्वास उठ रहा है। इससे क्षुब्ध महंत ने अपना अंग काट कर फेंक दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement