Sada-e-Sarhad Lahore bus route changed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:24 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाहौर की बस सदा-ए-सरहद का रास्ता बदला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 9:52 PM (IST)
लाहौर की बस सदा-ए-सरहद का रास्ता बदला
कपूरथला। जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारतीय सैनिकों पर हुए आतंकी हमले के पश्चात पैदा हुए तनाव के चलते सदा-ए-सरहद बस को कपूरथला से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से लाहौर जाने वाले सदा-ए-सरहद बस रोजाना जालंधर से वाया करतारपुर के जरिए अमृतसर पहुंचती है लेकिन उड़ी में सेना पर हुए आतंकी हमले के पश्चात कुछ संगठनों की तरफ से बस को रोकने की सूचना के चलते उसे नकोदर के रास्ते वाया काला संघिया से दोपहर करीब दो बजे कपूरथला पहुंचाया गया। इस संबंध में ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे दिल्ली लाहौर बस वाया काला संघिया से होते हुए नकोदर से कपूरथला पहुंची थी। एसएसके फैक्ट्री के पास उन्होंने बस को रिसीव किया ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement