Advertisement
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने सरकारी बंदूक से की आत्महत्या

जामनेर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे ने कहा कि घटना बीती रात (बुधवार) 1.30 बजे की है। उसने क्यों आत्महत्या कि इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
शिंदे ने आईएएनएस को बताया, "प्राथमिक जांच से लगता है कि उसने निजी कारणों से यह कदम उठाया है, लेकिन हम जांच के पूरे विवरण का इंतजार कर रहे हैं।"
कापड़े का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जामनेर पुलिस ने हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और जान-पहचान के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि एसआरपीएफ के भी स्वतंत्र जांच करने की संभावना है क्योंकि जवान वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


