Sabarimala Temple doors shut after 2 women enter, offer prayers at shrine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:20 am
Location
Advertisement

सबरीमाला : शुद्धिकरण के लिए बंद मंदिर, महिलाओं के प्रवेश से टूटी परंपरा

khaskhabar.com : बुधवार, 02 जनवरी 2019 2:36 PM (IST)
सबरीमाला : शुद्धिकरण के लिए बंद मंदिर, महिलाओं के प्रवेश से टूटी परंपरा
सबरीमाला। केरल की दो महिलाओं द्वारा सबरीमाला मंदिर में प्रार्थना व दर्शन करने के बाद पुजारियों ने शुद्धिकरण के लिए बुधवार को मंदिर बंद कर दिया गया है। सबरीमला मंदिर में दो महिलाओं ने तडक़े करीब 3.45 बजे मंदिर में प्रवेश किया और भगवान अयप्पा के दर्शन किए। ये महिलाएं पुलिस सुरक्षा में मंदिर के भीतर दाखिल हुईं।

दोनों महिलाओं की उम्र 40 वर्ष बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि केरल पुलिस ने दोनों महिलाओं को मंदिर के अंदर प्रवेश पाने में काफी मदद की और आखिर तक उनके साथ रहे। कुछ पुलिसकर्मी अपने वर्दी में महिलाओं के साथ मौजूद थे तो कुछ सिविल ड्रेस में। इन दोनों महिलाओं ने दिसंबर 2018 में भी मंदिर के अंदर घुसने की कोशिश की थी लेकिन ऐसा कर पाने में वो असफल रही थीं।

पुलिस ने जहां इन महिलाओं के मंदिर में प्रवेश की पुष्टि की है, वहीं त्रावणकोर देवासम बोर्ड का कहना है कि अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है कि महिलओं ने वास्तव में दर्शन किए या नहीं। हालांकि इससे इतर पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं का मंदिर में प्रवेश स्टाफ गेट एंट्री से हुआ। ये महिलाएं उसी आयु वर्ग की हैं, जिस पर अब तक प्रतिबंध लगा हुआ था। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने 10-50 आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लगी रोक को हटा दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ संगठनों द्वारा न्यायालय के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement