Sabarimala Temple Dispute : one man dead, statement of Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:58 pm
Location
Advertisement

सबरीमाला मंदिर विवाद : हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, मुख्यमंत्री ने कहा...

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 जनवरी 2019 5:57 PM (IST)
सबरीमाला मंदिर विवाद : हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, मुख्यमंत्री ने कहा...
तिरुवनंतपुरम। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं की एंट्री की इजाजत दे दी थी। हालांकि, इस फैसले के बाद प्रतिबंधित उम्र (10 से 50 साल) की महिलाएं मंदिर में अयप्पा के दर्शन नहीं कर पा रही थीं, लेकिन बुधवार को 40 वर्ष से कम उम्र की कनकदुर्गा और बिंदू नाम की महिला ने दावा किया कि वे अयप्पा के दर्शन करने में सफल रहीं।

इसके बाद राज्य में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। सीपीआई (एम) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में 55 साल के सबरीमाला कर्म समिति (एसकेएस) का कार्यकर्ता घायल हो गया था, जिसने आज दम तोड़ दिया। इस बीच गुरुवार को इन दोनों महिलाओं की एंट्री से नाराज कई संगठनों ने राज्य में बंद की घोषणा की है।

विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के समूह सबरीमाला कर्म समिति ने हड़ताल बुलाई है। भाजपा हड़ताल का समर्थन कर रही है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ काला दिवस मना रहा है। इससे केरल पूरी तरह थमा हुआ सा नजर आ रहा है। हिंसा के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement