Advertisement
सबरीमाला विवाद : हिंदू समूह का केरल बंद का आह्वान, धार्मिक नेता हिरासत में
तिरुवनंतपुरम। केरल में एक हिंदू समूह ने सबरीमाला मंदिर परिसर से पिछली रात कुछ धार्मिक नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार को बंद का आह्वान किया। पिछली रात यानी शुक्रवार रात को हिरासत में लिए गए प्रमुख लोगों में हिंदू ऐक्यवेदी (एचआई) के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता के.पी. शशिकला हैं। भगवान अयप्पा के मंदिर की ओर बढ़ते समय शशिकला को हिरासत में ले लिया गया।
शशिकला को पुलिस ने मंदिर के पास रोक लिया और उन्हें आगे नहीं बढऩे के लिए कहा गया क्योंकि मंदिर उनसे रात 10 बजे बंद हो गया था, लेकिन शशिकला ने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्हें निवारक हिरासत में ले लिया गया और वर्तमान में उन्हें रन्नी पुलिस थाने में रखा गया है।
अपनी अध्यक्ष को हिरासत में लेने का विरोध करते हुए हिंदू ऐक्यवेदी के नेताओं ने बंद का आह्वान किया है, जिसे भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का भी समर्थन हासिल है। हिंदू ऐक्यवादी, भाजपा और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करा दिए।
निजी वाहनों को छोडक़र अन्य सभी सार्वजनिक परिवहन के वाहन सडक़ों से नदारद हैं।
स्कूल और शैक्षणिक संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पी. एस. श्रीधरन पिल्लई ने शनिवार को कोझिकोड में मीडिया को बताया कि कोई भी नहीं जानता कि शशिकला को क्यों हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement