sabarimala row bombs hurled at houses of left bjp leaders in kerala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:27 am
Location
Advertisement

सबरीमाला मुद्दे पर हिंसा जारी, BJP- CPIM नेताओं के घर बम से हमला

khaskhabar.com : शनिवार, 05 जनवरी 2019 10:34 AM (IST)
सबरीमाला मुद्दे पर हिंसा जारी, BJP-
CPIM
नेताओं के घर बम से हमला
तिरूवनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर फैली हिंसा के कारण केरल आग में जल रहा है। आरोप है कि बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कई जगह तोडफ़ोड की है। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने भाजपा सांसद वी मुरलीधरन के घर पर देशी बम से हमला किया। इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को भी भाजपा तथा आरएसएस से संबधित कार्यालयों पर सीपीएम समर्थकों ने हमला कर नुकसान पहुंचाया था। शुक्रवार रात सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस नेता चंद्रन के घर पर भी हमला किया था। हिंसा के आरोप में 1700 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को श्रीलंका की 50 साल से कम उम्र की एक महिला शुक्रवार को यहां अयप्पा मंदिर में प्रवेश पाने में सफल रही थी। त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) ने सबरीमला मंदिर के मुख्य पुजारी से रजस्वला आयु वर्ग की दो महिलाओं बिंदू (42) और कनकदुर्गा (44) के दो जनवरी को प्रवेश के बाद मंदिर बंद करने तथा इसका शुद्धिकरण करने के उनके निर्णय के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement