Advertisement
बिहार : 'हलो सखी चेन' के माध्यम से महिलाएं लड़ रही कोरोना वायरस के खिलाफ़ जंग
मुजफ्फरपुर। आज जहां पूरा देश या यूं कहें पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है, वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर की महिलाओं ने मोबाइल फोन को ही कोरोनावायरस से लड़ने के लिए एक हथियार बना लिया है। मुजफ्फरपुर की दर्जनों ग्रामीण महिलाएं अपने 'हलो सखी चेन' के माध्यम से हर दिन सैकड़ों परिवारों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक कर रही हैं।
ये महिलाएं, हालांकि कम पढ़ी-लिखी हैं, लेकिन फोन पर यह अच्छे तरीके से बात करती हैं और इस लॉकडाउन के दौरान गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी भी अधिकारियों को उपलब्ध करा रही हैं।
जिले की बोचहां की रहने वाली 35 वर्षीय महिला रोशनी कुमारी अपने पास के ही गांव में रहने वाली एक अन्य महिला को फोनकर समझा रही हैं, " हेलो, हम बोचहा से रोशनी बोल रही हूं। क्या आप कोरोना के बारे में जानती हैं। आपको घबराने की बजाय थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। सबकुछ ठीक हो जाएगा। आपको गांवों में आने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति के बारे में प्रशासन को सूचित करना होगा।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement