गनीमत यह रही कि भयंकर रेल हादसे के
बाद रूरा में
किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। पर जिस तरह से हादसा हुआ है उससे यह बात साफ है कि एक बार फिर
रेलवे ने भारी चूक कर दी। एस.के. पाठक करेंगे जांच रूरा रेल हादसे की जांच रेल सुरक्षा
आयुक्त (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) उत्तर परिमंडल शैलेश कुमार पाठक
करेंगे। बताया जा रहा है कि पाठक गुरूवार को घटनास्थल पर टीम के साथ पंहुचेगें।
जिसके बाद कर्मचारियों, अधिकारियों व घायलों के बयान पर जांच रिपोर्ट
तैयार करेंगे।