टूटी सडक़ों पर भिड़े सांसद और विधायक, धरने पर बैठीं प्रधान
khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 3:10 PM (IST)
सोमवार को यहां जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक
में जनप्रतिनिधियों ने जिले में सडक़ों की बदहाल स्थिति पर रोष व्यक्त किया।
वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बैठक में नहीं आने पर रोष व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में सभी सडक़ों के हालात खराब हो गए हैं।
इसी बात को लकर पंचायत समिति प्रधान प्रज्ञा व कल्पना ने सदन में ही धरना
दे दिया। दोनों मंच के सामने ही नीचे फर्श पर बैठ गईं और कहा कि ये कैसे
अच्छे दिन हैं।
मालवीय ने किया प्रधानों का समर्थन