khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 4:43 PM (IST)
भरतपुर। नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रणेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने शनिवार को भरतपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
नशा मुक्ति भारत आंदोलन की राष्ट्रीय यात्रा पर अलवर से आगरा जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के सारस चौराहे पर पाटकर ने कहा कि राजनेताओं, पुलिस तथा शराब माफियाओं के गठवंधन से आमजन लगातार नशे की गिरफ्त में जकड़ता जा रहा है। साथ ही राजनीतिक लोग अपने स्वार्थों के लिए शराब माफिया का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री पर संवादहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे आमजन से जुड़ी किसी भी समस्या पर बात ही नही करना चाहती हैं।