Advertisement
राजस्थान में इंजीनियरिंग की गुणवत्ता का बंटाधार ,फंड खर्च करने में नाकाम RTU और सरकारी कॉलेज

आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्ड बैंक और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से तीन साल के लिए टेक्नीकल एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम ( Technical Education Quality Improvement Program) यानी TEQIP के मद में आवंटित 130 करोड़ रुपये की धनराशि में से अभी तक सिर्फ 38 करोड़ 71 लाख 11 हजार रुपये ही खर्च हो सके। जबकि यह प्रोग्राम 1 अप्रैल 2017 से शुरू हुआ था, यह धनराशि सितंबर 2020 तक के लिए आवंटित है।
वहीं पिछले दिनों वर्ल्ड बैंक और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की टीम ने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस बात पर चिंता जाहिर की थी, आखिर क्यों, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और सरकारी यूनिवर्सिटी इस फंड का इस्तेमाल क्यों नहीं कर पा रही है।
TEQIP के आंकड़ों के मुताबिक इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए तकनीकी सामान खरीदने में जीईसी झालावाड़, जीसीईटी बीकानेर, आरटीयू कोटा, यूडी आरटीयू कोटा कोई फैसला नहीं कर सके है। वहीं अगर सभी 11 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और आरटीयू के प्रोक्यूमेंट ऑफ गुड्स, एकेडेमिक प्रोसेस, फैकेल्टी रिफॉर्म्स के व्यय की बात की जाए, तो एमपीयूएटी उदयपुर ने 522.41 लाख, जीईसी बीकानेर ने 238.51 लाख, जीईसी झालावाड़ ने 321.49 लाख, जीसीईटी बीकानेर ने 220.31 लाख, जीईसी बांसवाड़ा ने 520.71 लाख, जीईसी भरतपुर ने 488.71 लाख, जीडब्ल्यूईसी अजमेर ने 227.05 लाख, जीईसी अजमेर ने 324.53 लाख, एमएलवीटीईसी भीलवाड़ा ने 225.21 लाख, एमबीएम जोधपुर ने 376.75 लाख, आरटीयू कोटा ने 82.60 लाख और यूडी आरटीयू कोटा ने 322.83 लाख रुपये ही 19 फरवरी 2019 तक खर्च किए है। जो कुल आवंटित धनराशि 130 करोड़ का सिर्फ 29.60 फीसदी है। जबकि इस प्रोग्राम को आगामी 1 अप्रैल 2019 को पूरे दो वर्ष पूरे होने जा रहे है और सितंबर 2020 तक इस आवंटित धनराशि का उपयोग करना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



