RTI Activist Akhil Gogoi Arrested In Assam Ahead Of Amit Shah Visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:09 am
Location
Advertisement

अमित शाह के असम दौरे से पहले आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 20 मई 2018 12:07 PM (IST)
अमित शाह के असम दौरे से पहले आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार
गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के असम दौरे से पहले आरटीआई कार्यकर्ता व किसान निकाय के नेता अखिल गोगोई को रविवार सुबह नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के खिलाफ विरोध करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। शाह का रविवार को असम की राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेईडीए) के नेताओं को संबोधित करेंगे।

कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) का नेत़ृत्व करने वाले गोगोई ने शनिवार को असम के लोगों से नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 को लेकर भाजपा अध्यक्ष को मजबूत संदेश देने के लिए शाह के दौरे के खिलाफ काले झंडे दिखाने का आग्रह किया था। गोगोई जब श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र, जहां एनईडीए की बैठक होनी है, के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement