RSS wants to present samrat skandagupta as a big leader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:15 am
Location
Advertisement

RSS की सम्राट स्कंदगुप्त को बड़े नायक के रूप में पेश करने की तैयारी

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 5:07 PM (IST)
RSS की सम्राट स्कंदगुप्त को बड़े नायक के रूप में पेश करने की तैयारी
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मातृ शाखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारतीय शूरवीरों की उन कहानियों को सामने लाने के प्रयास में है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हैं। कुछ दर्ज हैं भी तो उन्हें उतना महत्व नहीं दिया गया है, जितने की वे हकदार हैं। ऐसे ही एक सम्राट स्कंदगुप्त को भाजपा सरकार बड़े नायक के रूप में पेश करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का उद्घाटन कर चुके हैं।

सुहेलदेव आज से करीब एक हजार वर्ष पूर्व के ऐसे महानायक हैं, जिनका इतिहास में स्थान खोजना दुष्कर ही नहीं, लगभग असाध्य है। उनके नाम पर भी भाजपा में खूब चर्चा हुई है। इसके बाद गुप्त राजवंश के आठवें राजा स्कंदगुप्त को भाजपा राष्ट्र के नायक के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के भारत अध्ययन केंद्र में 17 अक्टूबर को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी हो रही है, जिसका विषय स्कंदगुप्त का ऐतिहासिक पुन:स्मरण और भारत का राजनीतिक भविष्य है।

संगोष्ठी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सैदपुर-गाजीपुर के भीतरी अभिलेख का वर्णन करते हुए गुप्तवंश के वीर स्कंदगुप्त विक्रमादित्य से जुड़े उन ऐतिहासिक तथ्यों को रखेंगे, जो अभी तक इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हैं। भाजपा का मानना है कि यह संगोष्ठी राष्ट्र नायकों को इतिहास में उचित स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement