khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 7:55 PM (IST)
याद रहे,राहुल ने बुधवार को कांग्रेस के जन वेदना सम्मेलन में कहा
था,कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में संस्थाओं, न्यायपालिका, आरबीआई (रिजर्व
बैंक ऑफ इंडिया) और प्रेस, सभी का सम्मान किया है। लेकिन, नरेंद्र मोदी
सरकार और आरएसएस के तहत भाजपा ने पिछले ढाई सालों में आरबीआई, न्यायपालिका,
निर्वाचन आयोग समेत हर संस्था को कमजोर किया है, जिन्हें हमने खडा किया
था। आरएसएस और मोदी ने ढाई सालों में इस सब कुछ को
उलट दिया।
राहुल ने कहा था,अब देश का संचालन केवल दो लोग, नरेंद्र मोदी और (आरएसएस
प्रमुख) मोहन भागवत ही करते हैं। राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए
कहा,और जब लोग उनसे सवाल करते हैं, तो वे कहते हैं, तुम कौन हो। हम देश को
बताना चाहते हैं कि हम देश की संस्थाओं को बचाएंगे। राहुल ने कहा कि केवल
कांग्रेस ही देश की आवाज को बचाएगी।