Advertisement
आरएसएस ने आजादी दिलाने में नहीं निभाई कोई भूमिका : वारिस पठान

उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़काने वालों को खुली छूट दे रही है। आपके लोग हर दिन हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं, मुसलमानों के खिलाफ बकवास करते हैं। आप उन्हें रोकते क्यों नहीं? उनकी भाषा पर नियंत्रण क्यों नहीं करते?"
उन्होंने वक्फ संपत्तियों को लेकर भी सरकार को घेरा। वारिस पठान ने कहा, "आप वक्फ की जमीन छीनकर अपने उद्योगपति मित्रों को देना चाहते हैं। मुसलमानों की बस्तियों को बिना नोटिस के बुलडोजर से उजाड़ा जा रहा है, और आप चुप हैं।"
वारिस पठान ने केंद्र सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के नारे को खोखला करार दिया। उन्होंने कहा, "आजादी के बाद पहली बार संसद में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। भाजपा ने कितने मुसलमानों को चुनाव में टिकट दिया? आपने मुसलमानों का राजनीतिक सशक्तीकरण शून्य कर दिया।"
उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि हर नागरिक को अपनी आस्था के अनुसार धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन सरकार इस अधिकार का हनन कर रही है।
उन्होंने भाजपा पर विकास और रोजगार जैसे मुद्दों को दरकिनार करने का आरोप लगाया। वारिस पठान ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्याओं का जिक्र करते हुए कहा, "770 किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन सरकार के पास कोई नीति नहीं। वे सिर्फ मुसलमानों को गाली देकर अपनी सियासत चमकाते हैं।"
वारिस पठान ने प्रचार-आधारित फिल्मों पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "ऐसी फिल्में एक समुदाय को निशाना बनाती हैं। कन्हैया लाल की हत्या की हर मुसलमान ने निंदा की थी, लेकिन ऐसी फिल्मों के जरिए नफरत फैलाई जा रही है। ऐसी फिल्में बननी चाहिए जो मोहब्बत का संदेश दें, न कि नफरत का।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


