RSS chief Mohan Bhagwat says, Population control law is need of the hour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:57 pm
Location
Advertisement

RSS एजेंडे में अब मथुरा-काशी के बजाय जनसंख्या नियंत्रण, बताई दो बच्चों के कानून की जरूरत

khaskhabar.com : शनिवार, 18 जनवरी 2020 6:53 PM (IST)
RSS एजेंडे में अब मथुरा-काशी के बजाय जनसंख्या नियंत्रण, बताई दो बच्चों के कानून की जरूरत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अब अपने एजेंडे में देश की बढ़ती जनसंख्या को शामिल कर लिया है। आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे पर कहा है कि अब देश में दो बच्चों के कानून की जरूरत है। उन्होंने साफ किया है कि काशी और मथुरा संघ के लिए मुद्दा नहीं हैं। संघ प्रमुख भागवत ने यह बात उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चल रहे संघ के एक कार्यक्रम के दौरान कही।

संघ प्रमुख इन दिनों चार दिवसीय मुरादाबाद प्रवास पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनका कहना है कि इसके लिए जनसंख्या वृद्धि पर सोचना होगा। उन्होंने हालांकि यह भी साफ किया कि इस संबंध में अंतिम फैसला सरकार को लेना है। सूत्रों के मुताबिक, संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि राम मंदिर का एजेंडा हमारा प्रमुख एजेंडा था। अब बहुत जल्द भव्य राम मंदिर बनेगा।

साथ ही संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट बन जाने के बाद संघ राम मंदिर के मुद्दे से बिल्कुल अलग हो जाएगा। भागवत ने कहा कि काशी और मथुरा संघ के मुद्दे में न थे और न भविष्य में होने वाले हैं। संघ अब देश में दो बच्चों वाले कानून के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा और संघ इसके लिए कानून बनाए जाने के लिए प्रयास करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement