RSS chief Bhagwat will be in Jaipur from 25 to 29 January-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएसएस प्रमुख भागवत 25 से 29 जनवरी तक जयपुर में रहेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 9:01 PM (IST)
आरएसएस प्रमुख भागवत 25 से 29 जनवरी तक जयपुर में रहेंगे
जयपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 25 से 29 जनवरी तक जयपुर के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक भागवत 25 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे और 29 जनवरी तक रुकेंगे। वह 26 जनवरी को केशव विद्यापीठ जामडोली स्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। 27 जनवरी को वह जयपुर प्रांत के विभाग स्तरीय संघ कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। इसी तरह 28 व 29 जनवरी को संघ के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। बैठकों में परिवार प्रबोधन, ग्राम विकास, गौ सेवा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण जैसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में जाने वाली गतिविधियों पर मंथन होगा। इस दौरान जयपुर प्रांत संघचालक महेन्द्र सिंह मग्गो ने कहा कि, यह सरसंघचालक का नियमित प्रवास है, जो प्रत्येक प्रान्त में दो वर्ष में एक बार होता है। एक नियमित चक्र में, प्रांत को वर्ष में एक बार सरसंघचालकऔर दूसरी बार सरकार्यवाह का प्रवास मिलता है। जिसमें सामाजिक परिवर्तन की दिशा में चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की जाती है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement