राज्य सरकार की ओर से रोडवेज के कर्मचारियों को बोनस देने से इनकार करने पर रोडवेज मुख्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। फैडरेशन के अध्यक्ष राजबिहारी शर्मा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी काली दिवाली मनाएंगे। वे स्थानीय विधायकों व मंत्रियों के घरों पर जाकर विरोध करेंगे। साथ ही, 18 नवंबर को सिविल लाइंस फाटक पर रैली व प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?