Advertisement
आरएसजीएल ने अपनाया ई-फाइलिंग सिस्टम, राजकाज पोर्टल से संचालित होंगी पत्रावलियां

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेषज्ञों ने गुरुवार को खनिज भवन में आरएसजीएल के कार्मिकों को राजकाज पोर्टल के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
एमडी रणवीर सिंह ने कहा कि पत्रावलियों के निष्पादन में समय सीमा का ध्यान रखना जरुरी है। ई-प्लेटफार्म पर कार्य करने से पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण, कागज व समय की बचत और दस्तावेजों की ई-फाइलिंग संभव हो पाती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन, डीजीएम सीएनपी विवेक श्रीवास्तव डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया, सीएफओ दीप्तांशु पारीक, सलाहकार रविशंकर अग्रवाल, पी आर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोटा डीजीएम आनन्द आर्य, सीपी चौधरी, डिप्टी मैनेजर अविनाश, प्रशांत व अन्य कार्मिकों ने भी वर्चुअली हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


