Rs 90 lakh recovered from Dewas note printing officer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवास नोट छापाखाना के अधिकारी के पास से 90 लाख रुपए बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 9:54 PM (IST)
देवास नोट छापाखाना के अधिकारी के पास से 90 लाख रुपए बरामद
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित बैंक नोट प्रेस के एक अधिकारी के दफ्तर और घर से 90 लाख 49 रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बैंक नोट प्रेस थाने के प्रभारी उमराव सिंह ने कहा कि प्रेस में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को डिप्टी कंट्रोल अधिकारी मनोहर वर्मा की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उसके जूतों की तलाशी में दो सौ के नोट की गड्डी निकली। सिंह ने बताया कि वर्मा के दफ्तर और घर की तलाशी ली गई तो कुल 90 लाख 49 हजार रुपए की रकम बरामद की गई। वर्मा के दफ्तर और घर से बरामद रकम में 500 रुपए और 200 रुपए के नोट ही हैं, जिनकी छपाई इस बैंक नोट प्रेस में होती है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्मा के ऑफिस से 26 लाख 49 हजार रुपए मिले, तो घर से 64 लाख रुपए की बरामदगी हुई। वर्मा को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान स्वीकार किया कि उसकी पदस्थापना कंट्रोल सेक्शन में अप्रैल में हुई थी। लेकिन नोट की चोरी उसने पिछले तीन माह से ही शुरू की थी। उसे जब मौका मिलता, वह अपनी शर्ट व जूते में नोट छुपाकर ले जाता था। जूतों में वह खास तरह से नोट की गड्डी को फंसाता था, ताकि चलने में दिक्कत न हो और कोई उसकी चाल से शक भी न कर सके।
उमराव सिंह ने बताया है कि आरोपी के पास से जो नोट बरामद हुए हैं, उनमें कुछ तकनीकी खामियां हैं, मगर उन्हें बाजार में आसानी से चलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement