Rs 500 Crore Defamation Notice to Aaditya Thackeray in Disha Salian Case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

khaskhabar.com: शनिवार, 19 सितम्बर 2026 5:02 PM (IST)
दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस
मुंबई । दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस देने के लिए उनके आवास 'मातोश्री' पहुंचे। हालांकि, सतीश सालियान और उनके वकील को मातोश्री के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिसके बाद नोटिस मुख्य गेट पर ही दिया गया। सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्हें पहले धमकी दी गई थी कि उन्हें वकालत नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी का जवाब देने के लिए वे मातोश्री पहुंचे और कानूनी नोटिस वहीं जाकर सौंपा। निलेश ओझा ने कहा, "हमें कहा गया था कि हमें प्रैक्टिस नहीं करने देंगे। इसलिए हम यहां यह दिखाने आए हैं कि हम आपके घर तक आकर कानूनी नोटिस दे सकते हैं। जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए, देखते हैं क्या करते हैं।"
उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे की ओर से उन पर राजनीतिक प्रेरित होने का आरोप लगाया गया था, लेकिन अदालत इस दलील को पहले ही खारिज कर चुकी है।
ओझा ने कहा, "हमने नोटिस में साफ लिखा है कि अदालत ने उनके इस तर्क को खारिज कर दिया है और हमारी याचिका स्वीकार की है। हमारा किसी भी राजनीतिक दल या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। अब नोटिस तामील हो चुका है, इसलिए उन्हें इसका जवाब देना होगा।"
सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजते हुए आरोप लगाया है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक मंशा से बयान दिए गए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
वहीं इससे पहले दिशा के पिता सतीश सालियान ने शनिवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस देने के लिए 'मातोश्री' जाने से पहले उन्हें किसी से डर नहीं है।
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement