Rs 4 crore released for converting 738 government schools of Punjab into smart schools-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:52 am
Location
Advertisement

पंजाब के 738 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदलने के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि जारी

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 जनवरी 2021 4:54 PM (IST)
पंजाब के 738 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदलने के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि जारी
चंडीगढ़ । पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तबदील करने की शुरू की गई मुहिम अधीन शिक्षा विभाग द्वारा 4 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘स्मार्ट स्कूल मुहिम’ के अंतर्गत सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए अपेक्षित आधुनिक तकनीकी साजो-सामान मुहैया करवाया जा रहा है और यह राशि इन कार्यों के लिए इस्तेमाल की जायेगी।

प्रवक्ता के अनुसार डायरैक्टर जनरल स्कूल ऐजूकेशन-कम-एस.पी.डी. द्वारा इस सम्बन्ध में समूह जि़ला शिक्षा अफसरों (सैकंडरी एजूकेशन/एलीमैंटरी एजूकेशन) को पत्र जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार 738 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तबदील किया जायेगा। इनमें 363 प्राईमरी, 90 माध्यमिक, 109 हाई और 176 सीनियर सेकंडरी स्कूल शामिल हैं। इस अनुदान अधीन सरकारी प्राईमरी और माध्यमिक स्कूलों को गेट्स की सुंदरता के लिए 15 हज़ार प्रति स्कूल, कलर कोडिंग के लिए 25 हज़ार प्रति स्कूल और शिक्षा पार्कों के लिए 10 हज़ार प्रति स्कूल जारी किये गए हैं। सरकारी हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों के लिए 18 हज़ार प्रति स्कूल गेट्स की सुंदरता के लिए, कलर कोडिंग के लिए हाई स्कूलों को 50 हज़ार प्रति स्कूल और सीनियर सेकंडरी स्कूलों को 75 हज़ार रुपए प्रति स्कूल और शिक्षा पार्कों के लिए हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों को 20 हज़ार प्रति स्कूल जारी किये गए हैं।

प्रवक्ता के अनुसार इस अनुदान से अमृतसर के 51 स्कूलों के लिए 24.84 लाख रुपए, बरनाला के 37 स्कूलों के लिए 17.60 लाख रुपए, बठिंडा के 36 स्कूलों के लिए 23.19 लाख रुपए, फऱीदकोट के 30 स्कूलों के लिए 17.42 लाख रुपए, फतेहगढ़ साहिब के 24 स्कूलों के लिए 12.17 लाख रुपए, फ़ाजि़ल्का के 30 स्कूलों के लिए 22.93 लाख रुपए, फिऱोज़पुर के 40 स्कूलों के लिए 24.78 लाख रुपए, गुरदासपुर के 36 स्कूलों के लिए 23.74 लाख रुपए, होशियारपुर के 14 स्कूलों के लिए 8.59 लाख रुपए, जालंधर के 35 स्कूलों के लिए 26.02 लाख रुपए, कपूरथला के 15 स्कूलों के लिए 9.01 लाख रुपए, लुधियाना के 42 स्कूलों के लिए 27.84 लाख रुपए, मानसा के 51 स्कूलों के लिए 23.87 लाख रुपए, मोगा के 34 स्कूलों के लिए 14.39 लाख रुपए, एस.ए.एस. नगर के 17 स्कूलों के लिए 6.24 लाख रूपए, श्री मुक्तसर साहिब के 31 स्कूलों के लिए 16.18 लाख रुपए, शहीद भगत सिंह नगर के 49 स्कूलों के लिए 21.29 लाख रुपए, पठानकोट के 24 स्कूलों के लिए 13. 02 लाख रुपए, पटियाला के 47 स्कूलों के लिए 22.45 लाख रुपए, रूपनगर के 14 स्कूलों के लिए 7.17 लाख रुपए, संगरूर के 48 स्कूलों के लिए 17.95 लाख रुपए और जि़ला तरन तारन के 33 स्कूलों के लिए 19.31 लाख रुपए जारी किये गए हैं। शिक्षा विभाग ने इस राशि का प्रयोग सही ढंग से और वित्तीय नियमों के अनुसार करने की हिदायतें भी जारी की हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement