Rs 10 coin will refuse expensive Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 1:19 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 रुपए के सिक्के लेने से मना करना पड़ेगा महंगा

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 12:52 PM (IST)
10 रुपए के सिक्के लेने से मना करना पड़ेगा महंगा
डीएम मासूम अली सरवर ने कहा, 10 रुपये का सिक्का राष्ट्रीय करेंसी है और भारत सरकार धारक को करेंसी का मूल्य देने का वचन देती है। रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार भारतीय मुद्रा को लेने से कोई भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति लेने से इनकार करता है तो उस पर भारतीय मुद्रा अपमान अधिनियम के तहत राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हो सकता है और इसके लिए उसे जेल तक जाना पड़ सकता है। पिछले 2-3 महीनों से यूपी के कई जिलों में यह अफवाहें चल रही थीं कि 10 रुपये का सिक्का बंद कर दिया गया है। इसके बाद कई दुकानदारों ने 10 रुपये के सिक्के को लेना बंद कर दिया। 20 सितंबर को रिजर्व बैंक ने स्पष्ट कर दिया कि यह सिक्का बंद नहीं हुआ है हालांकि इसके बाद भी यूपी के कई जिलों में दुकानदारों, ऑटोरिक्शेवालों ने सिक्का लेना नहीं शुरू किया। यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में भी ऐसी अफवाहें चलीं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement