rohtak news : The haryana Governor gave the Krishi Ratna Award to four farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:17 am
Location
Advertisement

राज्यपाल ने चार किसानों को प्रदान किए कृषि रत्न पुरस्कार

khaskhabar.com : रविवार, 25 मार्च 2018 8:47 PM (IST)
राज्यपाल ने चार किसानों को प्रदान किए कृषि रत्न पुरस्कार
रोहतक/चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने रोहतक में चल रहे तृतीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य के चार किसानों को कृषि रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त की उपस्थिति में किसानों को राज्यपाल ने गेहूं, धान, कपास व गन्ना श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उत्पादकता के लिए पुरस्कृत किया।

राज्यपाल ने कुरूक्षेत्र जिला के जीत राम को गेहूं उत्पादन में प्रति हेक्टेयर 74.04 क्विंटल, फतेहाबाद जिला के किसान करनैल सिंह को धान के लिए प्रति हेक्टेयर 81.08 क्विंटल, गुरुग्राम जिला के रशीद को कपास के लिए प्रति हेक्टेयर 21.81 लाख हेक्टेयर तथा करनाल जिला के परमजीत सिंह को 1220 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के लिए कृषि रत्न पुरस्कार प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement