Advertisement
अंबाला के मनपाल को मिला ट्रैक्टर, हिसार के राजेश को मिली बुलेट
रोहतक/चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में तृतीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में दूसरे दिन भी चार किसानों की किस्मत चमकी। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने लक्की ड्रॉ के विजेता किसानों को पुरस्कार प्रदान किए।
दूसरे दिन के विजेताओं में अंबाला जिला के मीण गांव के किसान मनपाल सोनालिका ट्रैक्टर, रोहतक जिला के गांव बोहर निवासी सुमित महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर, हिसार के गांव जुगलान से आए किसान राजेश की बुलेट मोटरसाइकिल तथा टिटौली गांव की संतोष को ड्रॉ में स्कूटी मिली।
इस अवसर पर भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र, नेपाल किसान आयोग के अध्यक्ष चित्र बहादुर श्रेष्ठ, भाजपा विधायक पवन सैनी, श्याम सिंह राणा, सुखविंद्र मांढी, विधायक जसबीर देशवाल, हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के अध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अभिलक्ष लिखी, कृषि विभाग के निदेशक डीके बेहरा तथा हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मंदीप सिंह बराड़ आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
रोहतक
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement