Rockets fired near Baghdad Airport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान की धमकी के बाद अमेरिका ने कहा, तुरंत इराक छोड़ दें US नागरिक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जनवरी 2020 3:44 PM (IST)
ईरान की धमकी के बाद अमेरिका ने कहा, तुरंत इराक छोड़ दें US नागरिक
न्यूयार्क। ईरान की धमकी के बाद अमेरिका ने बगदाद से यूएस नागरिकों को वापस लौटने की बात कही है। बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने बिगड़ते हालात को देखते हुए शुक्रवार दोपहर को एक प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए कहा है कि यहां आसपास मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से वापस अमेरिका लौटने की सलाह दी है। सभी नागरिक तुरंत यहां से निकलें, फिर चाहे वो अमेरिका लौटना हो या किसी और देश जाना हो। आपको बताते जाए कि अमेरिका ने गुरुवार देर रात बगदाद में हवाई हमला कर दिया। इस हमले में ईरान के कद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी सहित 8 अधिकारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान में सुलेमानी की मौत पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement