Advertisement
751 करोड़ रुपए के आरओबी/फ्लाईओवर व सड़कों को जल्द दिया जाएगा मूर्त रूप : जेडीसी

जेडीसी ने उक्त प्रोजेक्ट्स की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु कार्यवाही तत्काल रूप से शुरू करने के निर्देश दिये।
जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में जेडीए द्वारा अम्बेडकर सर्किल, ओ.टी.एस. से जवाहर सर्किल तक तथा कलेक्ट्रेट सर्किल से राजमहल पैलेस हौटल चौराहे तक दो ऐलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करवाई जायेंगी।
जेडीसी ने बताया कि आरओबी/फ्लाईओवर/ऐलिवेटेड रोड/सडकों हेतु समयबद्ध कार्य करने हेतु साप्ताहिक बैठक एवं शीघ्र कंसलटेंसी की निविदाएं आमंत्रित की जायेंगी। जुलाई माह में कंसलटेंसी हेतु निविदाएं आमंत्रित कर अगस्त माह में कंसलटंेट नियुक्त किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि जयपुर में 3 करोड रूपये की लागत से टोंक रोड से फागी रोड (30 किमी.) के मध्य सड़क निर्माण कार्य हेतु फिजीबिलिटी एवं डीपीआर का कार्य करवाया जायेगा।
50 करोड रूपए की लागत से जयपुर क्षेत्र में सेक्टर सड़कों का निर्माण कार्य एवं 25 करोड करोड की लागत से चौराहों का यातायात की दृष्टि से सुधारीकरण कार्य करवाया जायेगा।
प्रोजेक्ट्स की अनुमानित लागत निम्नानुसार है -
जयपुर में सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पम्प तक 170 करोड की लागत से ऐलिवेटेड रोड, सहकार मार्ग, इमली फाटक पर 65 करोड की लागत से फ्लाईओवर, जयपुर में रिद्धि-सिद्धि, गोपालपुरा पर 72 करोड की लागत से फ्लाईओवर, महिन्द्रा सेज, जयपुर के पास 250 फीट एवं 200 फीट सड़क के इंटरसेक्षन पर 90 करोड की लागत से फ्लाईओवर, पृथ्वीराज नगर दक्षिणी क्षेत्र में वन्दे मातरम सड़क पर पत्रकार कॉलोनी जंक्शन पर पर 98 करोड की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण, जयपुर में सीबीआई/इंडुनी फाटक एल.सी. 214 पर 95 करोड की लागत से आरओबी एवं सालीग्रामपुरा फाटक एल.सी. 67 पर 86 करोड की लागत से आरओबी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


