Roadways employee demonstration on Central Bus stand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोक परिवहन सेवा की बसों को बस स्टैंडों में नहीं घुसने देंगे

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 8:34 PM (IST)
लोक परिवहन सेवा की बसों को बस स्टैंडों में नहीं घुसने देंगे
भरतपुर। भरतपुर में लोक परिवहन सेवा की बसों को रोडवेज बस स्टैंडों से संचालित करने के मामले को लेकर रोडवेजकर्मियों तथा लोक परिवहन सेवा की बसों के मालिकों के बीच बुधवार को भी तनातनी जारी रही। लोक परिवहन सेवा की बसों को रोडवेज बस स्टैंडों से संचालित करने के आदेश के खिलाफ रोडवेजकर्मियों ने बुधवार को केंद्रीय बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया और सद्धबुद्धि यज्ञ कर सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की। आंदोलनकारी रोडवेजकर्मियों का आरोप है कि सरकार राजस्थान रोडवेज को पूंजीपतियों के हाथों बेचकर मध्य-प्रदेश की तर्ज पर रोडवेज कर्मियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने किसी भी कीमत पर रोडवेज का निजीकरण नहीं होने देने की चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े वे लोक परिवहन सेवा की बसों को सरकारी बस अड्डों में नहीं घुसने देंगे। दूसरी तरफ लोक परिवहन सेवा बसों के संचालक सात अक्टूबर से सरकारी बस अड्डों से अपनी बसों को संचालित करने पर आमादा हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement