RLSP Chief Upendra Kushwaha threatens over EVM issue -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:15 pm
Location
Advertisement

वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाना चाहिए : कुशवाहा

khaskhabar.com : बुधवार, 22 मई 2019 09:35 AM (IST)
वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाना चाहिए : कुशवाहा
पटना। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, लेकिन नेताओं के बिगड़े बोल अब भी जारी है। प्रचार के दौरान संयम खोने वालों की जुबान फिसलना बंद नहीं हुई है। मंगलवार को यहां कुछ इसी तरह की बानगी देखने को मिली। दरअसल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता और पूर्व में नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोगी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने यह विवादित बयान दिया है। उन्होंने हथियार उठाने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाना चाहिए। आज जो रिजल्ट लूट की घटना करने की कोशिश हो रही है तो इसको रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए। कुशवाहा यहीं नहीं रुके और आगे बोले कि कर्पूरी ठाकुर के समय बूथ लूट की घटना होती थी। वो कहते थे जिस तरह से हमारे लिए रोटी है, इज्जत है उसी तरह से वोट है। इस वोट को कोई लूटना चाहे तो हाथ में अस्त्र-शस्त्र उसे रोकने के लिए उठाना चाहिए।

आज बूथ लूट की घटना तो नहीं है, लेकिन रिजल्ट लूट की जो कोशिश हो रही है। हम कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने वाले लोग हैं। अगर ऐसी कोई कोशिश हुई तो हम कहेंगे कि इस साजिश को रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए। गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ किए जाने या इन्हें निजी कारों में ले जाने के वीडियो क्लिप सामने आए हैं। इस कारण विपक्षी दलों में गुस्सा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement