rlsp chief upendra kushwaha meets tejashwi yadav after nda seat deal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:36 pm
Location
Advertisement

बिहार : बीजेपी-जेडीयू के 50-50 टिकट फार्मूले के बाद तेजस्वी से मिले उपेंद्र

khaskhabar.com : शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 09:37 AM (IST)
बिहार : बीजेपी-जेडीयू के 50-50 टिकट फार्मूले के बाद तेजस्वी से मिले उपेंद्र
पटना। लोकसभा चुनाव में अभी भले ही कुछ वक्त बचा हो लेकिन बिहार में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। दिल्ली में जहां बीजेपी-जेडीयू में सीट फार्मूला तय हो गया, वहां एनडीए के घटक दल आरएलएसपी (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से होती है। बिहार के अरवल स्थित गेस्ट हाउस में तेजस्वी यादव उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात हुई।

आपको बता दें कि शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई बैठक के बाद सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लगी। इसके बाद अमित शाह एवं जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने दि घोषणा की कि बिहार में लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां बराबर बराबर सीटों पर लड़ेंगी।

इसके बाद तेजस्वी यादव ने एनडीए के गठबंधन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, राजद गठबंधन के बढ़ते जनाधार,ज़मीनी हक़ीकत और सर्वे का सामना करने के बाद नीतीश जी और बीजेपी के हाथ-पैर फूल गए इसलिए आनन-फानन में यह वोट कटाव रोकने का प्रयास है। बिहार क्रांति व बदलाव की धरती है। ये चाहे ट्रम्प को भी मिला लें, बिहार की न्यायप्रिय जनता इनको कड़ा सबक़ सिखायेगी।

दोनों नेताओं की मुलाकात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले दिन में भाजपा अध्यक्ष उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रालोसपा एवं लोजपा, दोनों एनडीए में रहेंगे। मुलाकात की तस्वीरें तेजस्वी ने अपने ट्वीटर पर साझा की। वहीं कुशवाहा और तेजस्वी दोनों ने अपनी बैठक सफाई दी है। कुशवाहा ने कहा, सीट शेयरिंग पर अभी कुछ फाइनल नहीं है। अमित शाहजी ने कहा है कि कुछ दिनों में इस पर फैसला होगा। तेजस्वी यादव से मुलाकात महज एक संयोग है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement