rjs welcome by the villagers on selection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरजेएस में चयन पर गांववासियों ने किया स्वागत

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 6:39 PM (IST)
आरजेएस में चयन पर गांववासियों ने किया स्वागत
जयपुर। राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में चयनित संयोगिता गहलोत का पैतृक गांव गोनेर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने स्वागत किया। गोनेर के उप सरपंच अरूण जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संयोगिता को बधाई देकर मुंह मीठा कराया। संयोगिता ने आरजेएस में 53वीं रैंक प्राप्त की है। गांव की बेटी का आरजेएस में चयन होने पर ग्रामवासियों में खासा उत्साह था। संयोगिता ने गांव पहुंचने पर जगदीष मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान के दर्षन किए और इसके बाद ग्रामवासियों से आषीर्वाद लेने पहुंचीं। उल्लेखनीय है कि गोनेर की मूल निवासी और हाल जयपुर निवासी संयोगिता के पिता फूल सिंह गहलोत पेशे से कम्पनी सचिव हैं और माता मीरा देवी अध्यापिका हैं। संयोगिता की छोटी बहन सुजाता भी एलएलबी कर रही है और वह भी आरजेएस में चयनित होना चाहती हैं। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement