Rizvi comes at Ram temple to save himself Said Iqbal Ansari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:56 am
Location
Advertisement

खुद को बचाने राम मंदिर आते हैं रिजवी: इकबाल अंसारी

khaskhabar.com : शनिवार, 03 फ़रवरी 2018 09:47 AM (IST)
खुद को बचाने राम मंदिर आते हैं रिजवी: इकबाल अंसारी
अयोध्या-फैजाबाद। शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन और साधु-संतों से मुलाकात पर बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी ने ऐतराज जताया है।

अंसारी ने रिजवी पर तंज कसते हुए कहा, "वसीम रिजवी जुम्मे के दिन अयोध्या आते हैं, जबकि जुम्मे को उन्हें अपने घर पर नमाज पढ़नी चाहिए। लेकिन देखिए कि वे जुम्मे के दिन अयोध्या आकर रामलला का पूजा-पाठ करते हैं।"

उन्होंेने कहा कि वसीम रिजवी अयोध्या राम मंदिर के लिए नहीं, खुद को बचाने के लिए आते हैं। वक्फ बोर्ड में रिजवी ने बड़े घोटाले किए हैं, जिसकी सजा से बचने के लिए वह राम का सहारा ले रहे हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement