Advertisement
त्रिकोणीय मुकाबले में ऋतु बनावत कांग्रेस-बीजेपी को दे रही कड़ी चुनौती

उन्होंने दोनों उम्मीदवारों के पसीने छुड़ा रखे हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो दिन पहले बयाना में चुनावी सभा को संबोधित करने आए कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बजाय निर्दलीय ऋतु बनावत के चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन को लेकर तंज तक कसना पड़ गया। लेकिन चुनाव में विकास के मुद्दे गौण हो गए हैं और सिर्फ जातिवाद हावी हो गया है।
प्रत्याशी जातियों का बंटवारा करने पर तुले हुए हैं। बयाना में भाजपा के बच्चू सिंह बंसीवाल, कांग्रेस के अमर सिंह जाटव के अलावा बसपा के मदन मोहन भंडारी, आम आदमी पार्टी के मुकेश टाइगर, आरएलपी की नीतू सेजवाल, भारतीय जैन युवा एकता के मुन्नीराम जाटव, निर्दलीय रितु बनावत, विजय सिंह, सुदेश कुमारी, पुरुषोत्तम बाबा, अजय सिंह कुल 11 प्रत्याशी भी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विकास के मुद्दे हवा, जातिवाद हावी:
बयाना सीट एससी और गुर्जर बाहुल्य मानी जाती है। ऐसे में दोनों दल इन्हीं दोनों जातियों के वोटरों को साधने में पुरजोर कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह जाटव, सचिन पायलट के भरोसे हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं के दम पर अपना प्रचार कर रहे हैं। अमर सिंह, पायलट खेमे के ही विधायक माने जाते हैं। ऐसे में वह गुर्जर मतदाताओं से प्रचार के दौरान यह कहते हुए दिख रहे हैं कि उन्होंने सियासी संकट के समय भी पायलट का साथ नहीं छोड़ा। उधर, कांग्रेस को मुस्लिम और मीना जाति का परंपरागत वोट भी मिलने के चांस हैं।
अमर सिंह एससी वोटर में भी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, भाजपा के प्रत्याशी बच्चू सिंह बंसीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विराट छवि के सहारे अपनी चुनावी नैया पार करने में जुटे हैं। वसुंधरा गुट के माने जाने वाले बंसीवाल भाजपा के किसी बड़े नेता की प्रचार के दौरान सभा नहीं करा पाए।
स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ जनसभाएं औऱ रोड शोः
आज प्रचार के अंतिम दिन राजस्थान के प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, उत्तर प्रदेश के मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर उनके समर्थन में बयाना विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर रोड शो जरूर करेंगे। अपने सॉफ्ट नेचर के लिए पहचाने जाने वाले बंसीवाल की तरफ बहुसंख्यक एससी वोटर भी उनकी तरफ मुड़ सकते हैं। इसके अलावा निर्दलीय ऋतु बनावत पिछले 14 साल से लगातार फील्ड में सक्रिय होने के दम पर चुनावी देश में आगे चल रही हैं।
इस बार आम मतदाता से उनका जुड़ाव बन गया है। सभी समाजों का उन्हें समर्थन मिल रहा है। यह पहला चुनाव है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में लोग खुलकर आ रहे हैं। लेकिन एससी वोटर ने उनसे दूरी बनाई हुई है। बयाना विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 65 हजार मतदाता हैं। इसके लिए 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
चुनाव में ये हैं प्रमुख मुद्दे:
पिछले 20 सालों से बयाना के लोग बयाना को जिला बनाए जाने की मांग के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम ऐतिहासिक और पुरा महत्व के स्मारकों को देखते हुए बयाना को पर्यटन के बैनर पर लाने की मांग चल रही है। वहीं पांचना बांध से गंभीर नदी में नियमित पानी छोड़ने की मांग उठ रही है। इसके अलावा पिंक सैंड स्टोन के लिए मशहूर बयाना रीको में स्टोन पार्क के निर्माण और क्षेत्र के लोगों को छोटे-छोटे खनन पट्टे देने की मांग भी प्रमुख है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


