उन्होंनें कहा कि संस्कार विहीन मनुष्य जीवन पशु समान है। प्रवचन में
साध्वी ने कहा कि शिविर के उद्देश्यों, क्रियाकलापों एवं रीति-नीति के बारे
में जानकरी देते हुए बच्चों को जीवन में राष्ट्र-प्रेम, स्वदेशी अपनाने,
पंच महाव्रत को जीवन में उतारने सहित कई व्यावहारिक विषयों पर ज्ञान की
बातें बताई । शिविर संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने पूजा संस्कार शिविर एवं
चातुर्मास कमेटी के सहयोग से संचालित पांच दिवसीय शिविर में सैंकड़ों
बच्चों को दी जाने वाली जैन धर्म की मूलभूत धार्मिक क्रियाओं के साथ-साथ
स्वदेशी अभियान, अहिंसा और जीओ और जीने के सिद्धान्तों के बारे में विस्तार
से जानकारी दी । कार्यक्रम के अन्त में अरूण वड़ेरा ने सभी अतिथियों एवं
सहयोगी संस्थाओं का धन्यवा व आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन
संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने किया ।
यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नामयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना