Rites and knowledge necessary for life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 1:19 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीवन के लिए संस्कार व ज्ञान जरूरी:साध्वी प्रशांतगुणा

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 3:48 PM (IST)
जीवन के लिए संस्कार व ज्ञान जरूरी:साध्वी प्रशांतगुणा
बाड़मेर। गुणसागरसूरि साधना भवन में श्री अचलगच्छ युवक परिषद के तत्वावधान में शनिवार को पांच दिवसीय आर्यगुण समय संस्कार शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम साध्वी प्रशांतगुणा ,अध्यक्ष एड़वोकेट सम्पतराज बोथरा के मुख्य आतिथ्य एवं अचलगच्छ जैन श्रीसंघ अध्यक्ष हनुमानचंद बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । शिविर संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि दीपावली के अवकाश को देखते हुए शुक्रवार को साध्वी भगवन्तों की निश्रा में जैन समाज के 12 बर्ष से 22 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों के लिए पांच दिवसीय श्री आर्यगुण समय श्री संस्कार शिविर का उद्घाटन साध्वीश्री के मंगलाचरण से हुआ । इसके बाद अखिल राजस्थान युवक परिषद के अध्यक्ष जेठमल वड़ेरा एवं चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने अतिथियों का तिलक, माला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया । वहीं इस दौरान श्रावक जगदीश भाई पड़ाईयां ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की । शिविर के बालक-बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए मुख्य आतिथ्य जैन श्रीसंघ अध्यक्ष एड़वोकेट सम्पतराज बोथरा ने कहा कि संस्कार शिविर के माध्यम से बच्चे समय का सदुपयोग करते हुए संसकार प्राप्त कर आचरण में उतारे । यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement