Advertisement
राइजिंग राजस्थानः लगभग 120 करोड़ के 16 एमओयू के जरिए विकास की ओर बढ़ेगा डीग

उन्होंने बताया कि यदि हम सब जिले में उपलब्ध संसाधन का पूर्ण उपयोग करें तो इनमें निहित अपार संभावनाएं हमें एक नई पहचान और आर्थिक विकास की ओर ले जा सकती हैं। यह स्थानीय समुदाय के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारे युवा, जो रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मिलेंगी। हर एक समझौता, जो आज किया जा रहा है, वह हमारे जिले के भविष्य की नींव रखता है।
उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ मिलकर एक अनुकूल और सशक्त निवेश माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके निवेश को हर संभव सुरक्षा और समर्थन मिले। हम पारदर्शिता, सहयोग और नवाचार की भावना के साथ कार्य करेंगे, ताकि यह साझेदारी फलदायी और दीर्घकालिक बने।
जिले के प्रभारी सचिव वी सरवन कुमार ने कहा कि डीग की मिट्टी उद्योगों के विकास के लिए मुफीद है। जिला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। उद्योगों के विकास की संभावना को देखते हुए निवेश के लिए यह सर्वोत्तम समय है। सरकार उद्यमियों को सुगम व्यापार की दृष्टि से कई सुविधाएं प्रदान कर रही है। व्यापार स्थापित करने की प्रक्रिया को दिनों-दिन सरलीकृत किया जा रहा है।
जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के प्रति संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, डीग औद्योगिक निवेश के लिए एमओयू करने वाले सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए उनके हर सकारात्मक कदम में साथ है और हम सब मिलकर डीग को औद्योगिक दृष्टि से नंबर एक जिला बनाने का प्रयास करेंगे। जिले में कृषि उत्पादों का काफी मात्रा में उत्पादन होता है जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में अपार संभावनाएं हैं। जिले में पर्यटन के क्षेत्र में भी विपुल सम्भावनाएं है।
इस अवसर पर चेयरमैन नगर परिषद निरंजन टकसालिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहन सिंह, उपनिदेशक उद्योग विभाग चंद्रमोहन गुप्ता, उपनिदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज खुराना, जिला रसद अधिकारी रामचंद्र शेरावत, एमई खेतन प्रकाश, जिला उद्योग अधिकारी सूर्यकांत पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


