Reward can only be won by Risk said Rajneesh Dutta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खतरा लेकर ही जीता जा सकता है पुरस्कार- दत्ता

khaskhabar.com: सोमवार, 20 नवम्बर 2017 11:40 AM (IST)
खतरा लेकर ही जीता जा सकता है पुरस्कार- दत्ता
गुड़गांव। पुरस्कार और खतरे एक साथ ही चलते हैं। खतरा लेकर ही पुरस्कार जीता जा सकता है। यह एक अरब लोगों का देश है जिसमें अवसरों की कमी नहीं हैं। यह बात यस बैंक के ह्यूूमन कैपिटल मैनेजमेंट के अध्यक्ष रजनीश दत्ता ने कही। गुरुग्राम के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) में नेतृत्व क्षमता से संबंधित तीसरा सालाना सालाना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दत्ता ने कहा कि बिजनेस की कला सीखी जा सकती है, लेकिन असली अंतर व्यक्ति के व्यवहार से ही पैदा होता है। हम लोगों में खाली स्थान भरने की क्षमता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संवेदना होनी चाहिए, अच्छा व्यवहार होना चाहिए और आगे बढ़ने और ऊंचाई हासिल करने का आत्म विश्वास होना चाहिए। भारत का इतिहास काफी समृद्ध है और हमें उससे शिक्षा लेनी चाहिए। हमें खुद को पहचानना चाहिए और भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश की जानी चाहिए।
सम्मेलन के दौरान बदलते डिजिटल माहौल में बिजनेस के तौर तरीके बदलने के विषय पर पैनल में विचार-विमर्श किया गया।
लीडरशिप कॉन्क्लेव 'संवाद' का आयोजन एमडीआई के नेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (एनएमपी) के छात्रों ने किया। इसमें दिग्गज औद्योगिक हस्तियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास और लक्ष्य को पाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया।
एनएमपी के चेयरमैन जे. के. जैन एनएमपी की सफल यात्रा और एमआईडी के लिए अर्जित की गई एनएमपी की उपलब्धियों पर रोशनी डाली।
छात्रों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन अनुभव से कहीं ज्यादा बढ़कर था। संवाद की आयोजन समिति की मिस दिव्या आनंद ने कहा कि इस सम्मेलन ने हमें कारोबार जगत के दिग्गजों से रूबरू होने का मौका दिया। इस अनुभव ने हमारी नेतृत्व क्षमता, रचनात्मता, अभिनव प्रयोग करने की क्षमता और रणनीति का निर्माण शामिल था। इस सफल कार्यक्रम में 100 से ज्यादा भागीदारों ने शिरकत की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement