Advertisement
अवैध तरीके से ली गई जमीन को लौटाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा : लहर सिंह सिरोया

उन्होंने कहा, “जमीन का लेन-देन कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। दूसरी बात, उनकी विस्तृत जांच होनी चाहिए कि उन्होंने और कितनी जमीन ले रखी है। वह इस मामले में फंस चुके हैं। उनकी वजह से दलित मूवमेंट को काफी धक्का लगा है। मल्लिकार्जुन खड़गे को मैं यह बताना चाहता हूं कि दलितों के नाम पर जो जमीनें दी गई थीं, उन्हें उनके लोगों ने हड़प लिया है। इस कारण दलित आंदोलन को बड़ा धक्का लगा है। जो कानून अंबेडकर जी ने बनाए थे, उनका लाभ दलितों को नहीं मिल पा रहा। इसलिए, मल्लिकार्जुन खड़गे क्रीमी लेयर का विरोध करते हैं। राजनीति में वह फंस चुके हैं और उन्हें जनता को जवाब देना होगा।”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते, उन्हें अपनी स्थिति का सम्मान करते हुए जांच का सामना करना चाहिए। उन्हें राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देना चाहिए और अपनी पार्टी को इस संकट से निकालने के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


