Retired employees continue protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिटायर्ड कर्मचारियों का धरना जारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 6:16 PM (IST)
रिटायर्ड कर्मचारियों का धरना जारी
करनाल। सीएम सिटी में चल रहा रिटायर्ड कर्मचारियों का महापड़ाव शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। लेकिन 12 दिन बाद आज तक वहां किसी सरकार के प्रतिनिधि ने जाकर बातचीत करने की जहमत नहीं उठाई है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। लघु सचिवालय के बाहर बैठे कर्मचारियों ने शुक्रवार को सचिवालय के भीतर पहुंचकर पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे जल्द बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि वे पंजाब और यूपी में होने वाले चुनावों में सरकार के खिलाफ लोगों के बीच जाकर मोर्चा खोलेंगे। ये कर्मचारी सातवें वेतन आयोग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों का पक्ष नहीं सुने जाने को लेकर नाराज है। इन्होंने न्यूनतम पेंषन पंजाब के समान 12 हजार करने की मांग की है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement