result declare for re appear exam -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 5:52 PM (IST)
रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सितंबर माह में आयोजित 10वीं व 12वीं कक्षाओं के रि-अपीयर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। रि-अपीयर परीक्षाओं के परिणाम में 10वीं कक्षा के महज 31.58 व 12वीं के मात्र 36 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। बोर्ड चेयरमैन डा जगबीर सिंह ने इसके पीछे नकल ना होना कारण बताया है। परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि सितंबर माह में आयोजित रि-अपीयर की 10वीं की परीक्षा में कुल एक लाख 18 हजार 843 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी। जिनमें से कुल 37 हजार 528 यानी महज 31.58 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। इन परीक्षाओं में छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बाजी मारी है, हालांकि अंतर नाम मात्र ही है। उन्होने बताया कि 10वीं की परीक्षा में छात्राएं 31.66 और छात्र 31.53 फीसदी पास हुए हैं। वहीं 30.68 फीसदी पास ग्रामीण परिक्षार्थियों की बजाय शहर के 31.85 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। इसी प्रकार 12वीं की रि-अपीयर परीक्षाओं में कुल 81 हजार 704 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से महज 29 हजार 428 परीक्षार्थी ही, यानि 36.02 फिसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 12वीं में भी छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी है। उन्होने बताया कि 12वीं की परीक्षा में कुल 21 हजार 980 में से 9 हजार 189 यानी 41.81 छात्राएं पास हुई हैं, जबकि कुल 59 हजार 724 में से 20 हजार 239 यानी 33.89 फिसदी छात्र पास हुए हैं। डा. जगबीर सिंह ने बताया कि 12वीं में भी 34.51 फिसदी ग्रामीण परीक्षार्थियों के मुकाबले शहर के 36.5 फिसदी परीक्षार्थियों ने पास होकर बाजी मारी है। हालांकी बोर्ड चेयरमैन ने 10वीं के मात्र 31 फिसदी और 12वीं के महज 36 फिसदी परीक्षार्थियों के पास होने का कारण इस बार नकल पर नकेल लगाना बताया है। यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement