Restrictions Imposed in Srinagar to Prevent Shia Muharram Procession-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीनगर में मुहर्रम जुलूस रोकने के लिए प्रतिबंध

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 1:23 PM (IST)
श्रीनगर में मुहर्रम जुलूस रोकने के लिए प्रतिबंध
श्रीनगर। प्रशासन ने मुहर्रम जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार को श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया है। मुहर्रम का यह जुलूस गुरु बाजार क्षेत्र से शुरू हो रहा है और दालगेट क्षेत्र में समाप्त होगा। कश्मीर में अलगाववादी हिंसा शुरू होने के बाद से सरकार ने 1990 से ही जुलूस पर पाबंदी लगा रखी है। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)और अर्धसैनिक बलों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इन इलाकों में राहगीरों और वाहनों के आवागमन पर भी रोक है। हालांकि, श्रीनगर के अन्य हिस्सों और कश्मीर घाटी में जनजीवन सामान्य है। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement