Restrictions imposed in Srinagar to prevent anti GST protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीनगर: जीएसटी विरोधी प्रदर्शन के मद्देनजर प्रतिबंध

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2017 11:50 AM (IST)
श्रीनगर: जीएसटी विरोधी प्रदर्शन के मद्देनजर प्रतिबंध
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के विरोध में शनिवार को आहूत बंद के मद्देनजर प्रशासन ने शहर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया है। कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन खान ने घाटी में बंद का आह्वान किया है। जम्मू एवं कश्मीर एकमात्र राज्य है, जहां जीएसटी लागू नहीं हुआ है। देश में सबसे बड़े कर सुधार को शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू कर दिया गया। राज्य सरकार ने जीएसटी के क्रियान्वयन को लेकर चार जुलाई को विधानसभा का विशेष लत्र बुलाया है। राज्य में शनिवार सुबह से ही दुकानें और सार्वजनिक परिवहन के साधन बंद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement